पीएम मोदी पर टिप्पणी?, पटना में बवाल, कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा का प्रदर्शन, पथराव और लाठी से हमला, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 29, 2025 13:25 IST2025-08-29T13:12:57+5:302025-08-29T13:25:58+5:30

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि पथराव हुआ है। हम विस्तृत जांच करेंगे और अगर किसी तरह की संपत्ति का नुकसान हुआ है तो उस संबंध में थाने में आवेदन ज़रूर दिया जाएगा और जांच कराई जाएगी।

Patna Bihar PM NARENDRA MODI BJP Congress workers clash former staged protest against latter Congress office see video | पीएम मोदी पर टिप्पणी?, पटना में बवाल, कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा का प्रदर्शन, पथराव और लाठी से हमला, देखिए वीडियो

file photo

Highlightsस्थानीय थाने से बात करके पता लगाएंगे कि प्रदर्शन की जानकारी कब मिली।घटना की जानकारी मिलते ही हमने त्वरित कार्रवाई की।बिहार के पटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। 

पटनाः राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में कहे गए कथित अपशब्दों को लेकर हंगामा जारी है। बिहार के पटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि पथराव हुआ है। हम विस्तृत जांच करेंगे और अगर किसी तरह की संपत्ति का नुकसान हुआ है तो उस संबंध में थाने में आवेदन ज़रूर दिया जाएगा और जांच कराई जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही हमने त्वरित कार्रवाई की।

आस-पास के थानों को भी सूचित कर मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। हम स्थानीय थाने से बात करके पता लगाएंगे कि उन्हें इस (प्रदर्शन) की जानकारी कब मिली। बिहार के दरभंगा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

दरभंगा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मंचों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) को जनता "दंडित" करेगी।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को देश के लोकतंत्र पर "धब्बा" करार दिया। शाह, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आलोचना की। एक दिन पहले ही एक कथित वीडियो सामने आया था जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति दरभंगा शहर में यात्रा के दौरान मंच से मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई दे रहा था।

Web Title: Patna Bihar PM NARENDRA MODI BJP Congress workers clash former staged protest against latter Congress office see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे