नीतीश कुमार के खासमखास मंत्री के अधीन तीन इंजीनियर क्रमश: 𝟓𝟎𝟎, 𝟑𝟎𝟎 और 𝟏𝟎𝟎 करोड़ के मालिक निकले?, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, कौन हैं वह लाडला!
By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2025 16:10 IST2025-09-02T16:09:20+5:302025-09-02T16:10:05+5:30
तेजस्वी यादव ने सुबह सुबह ट्वीट कर लिखा कि नीतीश कुमार के खासमखास मंत्री के अधीन तीन इंजीनियर क्रमश: 𝟓𝟎𝟎, 𝟑𝟎𝟎 और 𝟏𝟎𝟎 करोड़ के मालिक निकले। एक के घर 𝟏𝟑 करोड़ कैश बरामद! 𝟓𝟎𝟎 करोड़ का मालिक निकला।

photo-lokmat
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है। मतदाता अधिकार यात्रा समाप्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भ्रष्ट अधिकारियों का पोल खोला है। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने सुबह सुबह ट्वीट कर लिखा कि नीतीश कुमार के खासमखास मंत्री के अधीन तीन इंजीनियर क्रमश: 𝟓𝟎𝟎, 𝟑𝟎𝟎 और 𝟏𝟎𝟎 करोड़ के मालिक निकले। एक के घर 𝟏𝟑 करोड़ कैश बरामद! 𝟓𝟎𝟎 करोड़ का मालिक निकला।
नीतीश कुमार के खासम खास मंत्री के अधीन तीन इंजीनियर क्रमश: 𝟓𝟎𝟎, 𝟑𝟎𝟎 और 𝟏𝟎𝟎 करोड़ के मालिक निकले।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 2, 2025
👉 एक के घर 𝟏𝟑 करोड़ 𝐂𝐚𝐬𝐡 बरामद! 𝟓𝟎𝟎 करोड़ का मालिक निकला।
👉 एक के घर के बाहर 𝟖 घंटे 𝐄𝐎𝐔 खड़ी रही तब तक उसने 𝟏𝟎 करोड़ के नोट जला दिए। पाइप और नाले जाम, 𝟖… pic.twitter.com/YWkxxlekei
एक के घर के बाहर 𝟖 घंटे ईओयू खड़ी रही तब तक उसने 𝟏𝟎 करोड़ के नोट जला दिए। उन्होंने कहा कि पाइप और नाले जाम, 𝟖 घंटे बाद गेट खुला! फिर भी कैश बरामद। 𝟏𝟎𝟎 करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक निकला। एक के पास 𝟑𝟎𝟎 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली। तेजस्वी ने आगे कहा कि एनडीए सरकार जनित संस्थागत भ्रष्टाचार के ये केवल तीन छोटे से उदाहरण है।
ग्लोबल टेंडरिंग कर मालामाल होने वाले मंत्री के घर मुख्यमंत्री सुबह-शाम क्या लेन-देन का हिसाब करने जाते है? मुख्यमंत्री वहां स्वयं सरकार और उनके अधीन विभाग द्वारा प्रमाणित-सत्यापित दुर्दांत अपराधियों और भ्रष्टाचारियों से मिलते है। थाना-ब्लॉक में व्याप्त घूसखोरी और भ्रष्टाचार की गवाही 𝟏𝟒 करोड़ बिहारी दे रहे हैं।
पिछले दिन तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बताते हुए कहा था कि यहां के इंजीनियर के घर से 100 करोड़ रुपए पकड़ा जा रहा है। साथ ही उन्होंने नीतीश सरकार को नकलची सरकार कहा था। उनका कहना था कि जो हम कह रहे हैं सरकार वहीं काम कर रही है।
हमने बोला पेंशन बढ़ाएंगे तो सरकार कहती है कि हम पेंशन बढ़ाएंगे। हमने कहा फ्री में बिजली देंगे तो यह सरकार कहती है कि हम भी फ्री में बिजली देंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार हमारी नकल कर सकती है, लेकिन विजन नहीं ला सकती है।