पाटिल ने मुख्यमंत्री ठाकरे पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: October 16, 2021 00:22 IST2021-10-16T00:22:27+5:302021-10-16T00:22:27+5:30

Patil targeted Chief Minister Thackeray | पाटिल ने मुख्यमंत्री ठाकरे पर निशाना साधा

पाटिल ने मुख्यमंत्री ठाकरे पर निशाना साधा

मुंबई, 15 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि शिवसेना ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ ‘‘बातचीत’’ की थी, जब उन्होंने आपातकाल की घोषणा की थी।

कोल्हापुर में पत्रकारों से बात करते हुए पाटिल ने शिवसेना की दशहरा रैली में ठाकरे के भाषण को लेकर उनकी आलोचना की।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ठाकरे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कभी भी स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा नहीं थे। मैं जानना चाहता हूं कि शिवसेना कहां थी जब उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से बातचीत की, जिन्होंने आपातकाल लगाया और कई नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को सलाखों के पीछे भेज दिया। उन्होंने (इंदिरा गांधी) लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Patil targeted Chief Minister Thackeray

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे