नगालैंड में कोविड-19 से मरीजों के ठीक होने की दर 89.73 हुई

By भाषा | Updated: November 11, 2020 22:03 IST2020-11-11T22:03:21+5:302020-11-11T22:03:21+5:30

Patients recover from Kovid-19 in Nagaland, 89.73 | नगालैंड में कोविड-19 से मरीजों के ठीक होने की दर 89.73 हुई

नगालैंड में कोविड-19 से मरीजों के ठीक होने की दर 89.73 हुई

कोहिमा, 11 नवंबर नगालैंड में कोविड​​-19 से 90 और लोगों के ठीक होने से राज्य में इस बीमारी से मरीजों के ठीक होने की दर बुधवार को बढ़कर 89.73 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि संक्रमण के 42 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,578 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक डॉ. डेनिस हैंगसिंग ने दैनिक कोविड-19 बुलेटिन में कहा कि राज्य में कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 8,595 हो गई।

उन्होंने कहा कि नगालैंड में वर्तमान में कोविड-19 के 838 मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री एस पंगनु फोम ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘आज कोविड-19 के 42 मामलों का पता चला। दीमापुर में 26, कोहिमा में सात, मोन में चार, तुएनसांग में दो, मोकोकचुंग, पेरेन, जुन्हेबोतो में एक-एक मामला सामने आया है। इसके अलावा, 90 रोगी ठीक हुए हैं। दीमापुर में 64, तुएनसांग में 12, कोहिमा में 11, जुन्हेबोतो में दो और किफिर में एक मरीज ठीक हुआ।’’

डॉ. हैंगसिंग ने कहा कि अब तक 53 कोविड​​-19 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि कुल 92 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

उन्होंने कहा कि नगालैंड में कोविड​​-19 के लिए अब तक कुल 1,03,037 नमूनों की जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Patients recover from Kovid-19 in Nagaland, 89.73

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे