लाइव न्यूज़ :

मरीजों को जीने का अधिकार लेकिन दूसरे के मुकाबले उन्हें प्राथमिकता नहीं दी जा सकती : अदालत

By भाषा | Updated: May 27, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रत्येक मरीज को जीवन और सम्मान से जीने का अधिकार है लेकिन किसी को भी ब्लैक फंगस की दवा या इलाज में दूसरे मरीजों के मुकाबले प्राथमिकता नहीं दी ज सकती।

बता दें कि यह संक्रमण मुख्यमत: कोविड-19 मरीजों या इस महामारी से उबर चुके लोगों में देखा जा रहा है।

अदालत ने कहा कि यह निश्चित है कि मरीज की पोती, जो सरकार और सर गंगा राम अस्पताल को उचित संख्या में एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन उन्हें मुहैया कराने का निर्देश चाहती है, लेकिन अन्य मरीजों के मुकाबले इलाज के लिए प्राथमिकता नहीं चाहती है।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा, ‘‘ चूंकि अब याचिकाकर्ता ब्लैक फंगस की दवा आवंटित करने की व्यवस्था में शामिल हो गई है, हमें उम्मीद है कि सर गंगाराम अस्पताल के अन्य मरीजों के आवंटन के साथ उसे भी और दवा आवंटित होगी।’’

अस्पताल में भर्ती 80 वर्षीय मरीज की पोती एवं अधिवक्ता इकरा खालिद ने इससे पहले अदालत को बतायाा कि 23 मई को दवा उपलब्ध नहीं होने की वजह से उनके मरीज को एक इंजेक्शन नहीं दिया जा सका जिससे संक्रमण ऑर्बिट और साइनस तक फैल गया और दो हड्डिया निकालनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके मरीज की संक्रमण की वजह से दो सर्जरी हो चुकी है।

अदालत ने अब इस मामले की अगली सुनवाई एक जून को सूचीबद्ध की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया