लाइव न्यूज़ :

मरीज की बेटी का आरोप अस्पताल ने गलत रक्त चढ़ाया, रिकॉर्ड संभालकर रखने के लिए अदालत का रुख किया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में कथित रूप से गलत खून चढ़ाने के कारण जान गंवाने वाले कैंसर पीड़ित मरीज के परिवार ने दिल्ली उच्च न्यायालय से इलाज का रिकॉर्ड और उस वक्त की सीसीटीवी फुटेज संभाल कर रखने का निर्देश अधिकारियों को देने की गुजारिश की है।

यह याचिका मरीज की बेटी ने दायर की है, जिसमें कहा गया है कि उनके पिता रियाज़ अहमद का अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था, लेकिन अस्पताल ने उन्हें ‘ए पॉजिटिव’ रक्त समूह का खून चढ़ा दिया जबकि उनके पिता का रक्त समूह ‘ओ पॉजिटिव’ था, जिस वजह से उनपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और इलाज पटरी से उतर गया। याचिका में राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र पर आपराधिक चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

न्यायमूर्ति सी हरिशंकर ने दिल्ली सरकार और अस्पताल के वकील के अभिवेदन रिकॉर्ड किए कि अस्पताल ने मरीज के मेडिकल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज पहले ही पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं और कहा कि कि "इस याचिका में निर्णय के लिए कुछ भी नहीं बचा है क्योंकि याचिकाकर्ता की शिकायतों का निवारण कर दिया गया है।”

याचिका में कहा गया है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से घोर लापरवाही की वजह से, याचिकाकर्ता के पिता को अचानक तीव्र हेमोलिटिक प्रतिक्रिया हुई, जिससे कई जटिलाएं हुईं और उनकी जिंदगी खतरे में पड़ी।

याचिका के मुताबिक, उन्हें बाद में अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां दो जुलाई को उनकी मौत हो गई। याचिका के अनुसार, अस्पताल के अधिकारियों ने मौत का कारण फेफड़ों के मेटास्टेटिक कैंसर का बढ़ना बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब