लाइव न्यूज़ :

मरीज ने डॉक्टर को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: May 29, 2021 17:40 IST

Open in App

नोएडा, 29 मई थाना दादरी क्षेत्र के रेलवे रोड पर क्लीनिक चलाने वाले एक चिकित्सक के क्लीनिक में घुसकर एक व्यक्ति ने उसके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। डॉक्टर की हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे रोड पर अजय शर्मा का क्लीनिक है। शनिवार सुबह एक युवक उन्हें अपना दांत दिखाने गया। क्लीनिक पर भीड़ थी।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने आरोपी से कहा कि वह कुछ देर बाद उसे देखेंगे। इस बात से गुस्साए युवक ने उनपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

त्रिपाठी ने बताया कि गंभीर हालत में डॉक्टर को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर की तरफ से अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं