लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 16 दिनों से लापता है कोरोना मरीज

By भाषा | Updated: June 14, 2020 05:36 IST

अस्पताल ने मरीज के परिवार को बताया कि उन्हें 27 मई की शाम को ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन, वह अब तक 16 दिन बाद भी वह घर नहीं पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहीबाग थाने के पुलिस अधिकारी ए. के. पटेल ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। अस्पताल के रेजिडेंट चिकित्सा अधिकारी संजय कपाडिया ने कहा कि अस्पताल ने उन्हें 27 मई को छुट्टी दे दी थी।राउलजी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे जिस कारण 26 मई को उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अहमदाबादअहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया एक मरीज लापता है। यह आरोप शनिवार को उसके परिजन ने लगाए। अस्पताल के मुताबिक अजय सिंह राउलजी (40) की जांच में कोरोना वायरस नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन उनके परिवार का दावा है कि वह घर नहीं पहुंचे।

राउलजी के रिश्तेदार पुष्पेन्द्रह सिंह ठाकोर ने कहा, ‘‘राउलजी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे जिस कारण 26 मई को उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी 70 वर्षीय मां उनके साथ थीं।’’

ठाकोर ने दावा किया, ‘‘28 मई को उनकी मां घर लौटी। लेकिन जब उनके एक मित्र ने फोन किया तो उन्होंने कहा कि वह अब भी अस्पताल में हैं।’’ अस्पताल ने परिवार को बताया कि उन्हें 27 मई की शाम को ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

अस्पताल के रेजिडेंट चिकित्सा अधिकारी संजय कपाडिया ने कहा कि अस्पताल ने उन्हें 27 मई को छुट्टी दे दी थी। शाहीबाग थाने के निरीक्षक ए. के. पटेल ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटT20 World Cup 2026 final: अहमदाबाद में आज ट्रैफिक अलर्ट, भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले को लेकर खास इंतजाम, पढ़ें एडवाइजरी

क्रिकेटIND vs NZ T20 WC26 Final: फैंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बताया 'पनौती', T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शिफ्ट करने की मांग की

क्रिकेटT20 World Cup 2026 Final: क्रिकेट फैन्स के लिए रेलवे का तोहफा, दिल्ली से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा; जानें किराया

क्रिकेटIND vs NZ T20 WC26 Final: पश्चिमी रेलवे ने इस वीकेंड मुंबई से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की, चेक करें टाइमिंग

ज़रा हटकेखरगोन के विजय की आखिरी सांस बनी कई जिंदगियों की उम्मीद: रात के दो ग्रीन कॉरिडोर से इंदौर-अहमदाबाद पहुंचे अंग

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?