लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: नोएडा स्थित जेपी हॉस्पिटल से सामने आया कोरोना पॉजिटिव, कैंसर का इलाज करवाने आई थी महिला

By भाषा | Updated: April 11, 2020 17:21 IST

नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी हॉस्पिटल में अग्नाशय कैंसर का इलाज करवाने आई महिला अब कोरोना वायरस से संक्रमित है। डॉक्टरों ने पीड़िता के कैंसर का इलाज तो किया, लेकिन बाद में उसमें कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने लगे, जिसकी वजह से महिला की जांच कराई। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों ने महिला को भर्ती कर उसका ऑपरेशन किया।ऑपरेशन के बाद महिला में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला की जांच कराई। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराने आई एक महिला मरीज में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के उस तल को खाली करा लिया है जहां पर मरीज भर्ती थी। अस्पताल को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। 

मरीज को अस्पताल के ही पृथक वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और ऑपरेशन से जुड़े सभी स्टाफ को भी पृथक वास में रहने को कहा गया है। गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एपी चतुर्वेदी ने बताया कि अग्नाशय कैंसर से पीड़ित महिला मुजफ्फरनगर से नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी हॉस्पिटल में सात अप्रैल को ऑपरेशन कराने पहुंची।

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने महिला को भर्ती कर उसका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद महिला में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला की जांच कराई। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल की तरफ से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस तल को खाली करा लिया जहां मरीज भर्ती थी।

महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर, स्टाफ नर्स समेत सभी ओटी तकनीशियों को भी पृथक वास में रहने को कहा गया है। सीएमओ ने बताया कि महिला को जेपी अस्पताल के ही पृथक वार्ड में रखा गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। मरीज में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। सात अप्रैल से अब तक जितने लोगों ने वहां पर अपना उपचार कराया है वे काफी सशंकित हैं। काफी लोग अपने-अपने घर में ही पृथक रह रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसनॉएडादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं