लाइव न्यूज़ :

पाटीदार सांसदों ने गुजरात के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

By भाषा | Updated: December 10, 2021 22:21 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पाटीदार सांसदों के एक समूह ने शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की और उनसे 2015 के आरक्षण आंदोलन के दौरान समुदाय के युवाओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने का अनुरोध किया।

सांसदों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पाटीदार समुदाय के खिलाफ ज्यादातर मामले कुछ दिनों में वापस ले लिए जाएंगे।

गांधीनगर में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में मोहन कुंदरिया, मितेश पटेल, रमेश धादुक, हंसमुख पटेल और शारदाबेन पटेल शामिल रहे।

राजकोट से सांसद कुंदरिया ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने मुख्यमंत्री से आरक्षण आंदोलन के दौरान पाटीदार युवाओं के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लेने का अनुरोध किया। हमने यह भी अनुरोध किया कि किसी तरह के आंदोलन या प्रदर्शन के दौरान अन्य किसी भी समुदाय के खिलाफ दर्ज मामूली मामलों को भी वापस लिया जाना चाहिए।’’

मेहसाणा से सांसद शारदाबेन पटेल ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने हमें कहा कि यह कानूनी मामला है इसलिए वह आंदोलन में शामिल पाटीदार युवाओं के खिलाफ मामले वापस लेने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जल्द से जल्द किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे