लाइव न्यूज़ :

शादी के बंधन में बंधे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, बचपन की दोस्त किंजल पारिख बनीं दुल्हनियां

By भाषा | Updated: January 28, 2019 03:22 IST

पटेल और उनकी पत्नी दोनों अहमदाबाद जिले के विरामगाम के रहने वाले हैं हालांकि नववधू का परिवार सूरत में रहता है। रियल एस्टेट में काम करने वाले किंजल के पिता दिलीप पारिख ने पत्रकारों से कहा कि दोनों परिवार पिछले तीन दशकों से एक-दूसरे को जानते हैं।

Open in App

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल गुजरात में रविवार को एक समारोह में अपने बचपन की दोस्त किंजल पारिख के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। 

पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के 25 वर्षीय संयोजक ने यहां से करीब 130 किलोमीटर दूर सुरेंद्रनगर जिले के दिग्सर गांव में एक मंदिर में करीबी रिश्तेदारों और मित्रों की मौजूदगी में किंजल पारिख से शादी की।पटेल ने शादी समारोह के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘यह मेरे पारिवारिक जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत है। मेरा संकल्प है कि हर किसी को समान अवसर मिलना चाहिए। हमने देश के नवनिर्माण के लिए एक साथ लड़ने का संकल्प लिया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम सच्चाई, लोगों और बराबरी के अधिकार के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे।’’ पटेल ने कहा कि वह और किंजल लंबे समय से एक दूसरे को प्यार करते थे और बाद में दोनों के परिवार के सदस्यों ने उनकी शादी का फैसला किया। पारिख कानून की पढ़ाई कर रही हैं।

पटेल और उनकी पत्नी दोनों अहमदाबाद जिले के विरामगाम के रहने वाले हैं हालांकि नववधू का परिवार सूरत में रहता है। रियल एस्टेट में काम करने वाले किंजल के पिता दिलीप पारिख ने पत्रकारों से कहा कि दोनों परिवार पिछले तीन दशकों से एक-दूसरे को जानते हैं।

उन्होंने कहा, 'हम शादी का फैसला करने से हिचकिचाए नहीं।' पटेल राज्य में देशद्रोह के एक मामले का सामना कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें करीब छह महीने तक जेल में रहना पड़ा। आरक्षण आंदोलन के संबंध में यह मामला दर्ज किया गया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह