लाइव न्यूज़ :

पटेल ने प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की ई-नीलामी की समीक्षा के लिए संग्रहालय का दौरा किया

By भाषा | Updated: October 1, 2021 00:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए प्रतिष्ठित और यादगार उपहारों की तीसरे दौर की ई-नीलामी की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार यहां राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय का दौरा किया।

जल शक्ति राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश की जीवन रेखा गंगा नदी के "नमामिगंगे" के माध्यम से संरक्षण के एक नेक काम के लिए उन्हें मिले सभी उपहारों को नीलाम करने का फैसला किया है।

जलशक्ति मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पटेल ने कहा कि ई-नीलामी आम जनता को न केवल प्रधानमंत्री को उपहार में दी गई अमूल्य स्मृतियों को रखने का मौका देती है, बल्कि गंगा नदी के संरक्षण के लिए योगदान देने का भी अवसर प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री को उपहार में मिली चीजों की 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक ई-नीलामी हो रही है। ई-नीलामी के इस दौर में करीब 1,348 स्मृति चिन्हों की नीलामी की जाएगी। स्मृति चिन्ह में तोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों और तोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के विजेताओं द्वारा प्रधानमंत्री को उपहार में दिए गए उपकरण शामिल हैं।

बयान में बताया गया है कि ई-नीलामी में सबसे अधिक मूल्य वाली वस्तुओं में तोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल द्वारा इस्तेमाल किया गया भाला और तोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में नीरज चोपड़ा द्वारा इस्तेमाल किया गया भाला शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?