लाइव न्यूज़ :

पासवान के निधन से रिक्त राज्यसभा सीट के लिए 14 दिसंबर को होगा उपचुनाव : चुनाव आयोग

By भाषा | Updated: November 19, 2020 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता रामविलास पासवान के निधन के कारण रिक्त हुई राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव 14 दिसंबर को होगा।

बिहार से ऊपरी सदन के सदस्य के तौर पर पासवान का कार्यकाल अप्रैल 2024 तक था । पासवान का आठ अक्टूबर को निधन हो गया।

उपचुनाव के लिए अधिसूचना 26 नवंबर को जारी होगी और मतदान 14 दिसंबर को होगा । निर्धारित प्रावधानों के मुताबिक मतगणना 14 दिसंबर की शाम में होगी।

पासवान पिछले साल राज्यसभा उपचुनाव जीते थे। राजग के घटक भाजपा ने लोक जनशक्ति पार्टी के नेता को इस सीट की पेशकश की थी।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने और उनके निचले सदन में जाने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। राज्यसभा में पासवान लोजपा के इकलौते सदस्य थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे