लाइव न्यूज़ :

पास्टर से थाने में मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 6, 2021 18:35 IST

Open in App

रायपुर, छह सितंबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में थाने के भीतर पास्टर और दो अन्य लोगों की कथित पिटायी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य की तलाश जारी है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि शहर के पुरानी बस्ती थाने में रविवार को पास्टर हरीश साहू, छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के महासचिव अंकुश बरियेकर और प्रकाश मसीह की पिटायी के मामले में पुलिस ने संजय सिंह और मनीष साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले के अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि रविवार को एक शिकायत के संबंध में पास्टर साहू और उनके दो साथियों को पुरानी बस्ती थाने में बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ लोग थाने पहुंचे और साहू तथा उनके दो अन्य साथियों की धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए पिटायी शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने भीड़ को थाने से बाहर निकाला और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस ​अधीक्षक अजय यादव ने पुरानी बस्ती थाने के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया था।

उन्होंने बताया कि थाने में घुसकर पास्टर और दो अन्य लोगों की पिटायी करने के मामले में पुलिस ने आज संजय सिंह और मनीष साहू को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWho is Nitin Nabin? कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें बनाया गया है भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष?

भारतNitin Nabin: नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भारतआजादी के बाद 55 सालों तक कांग्रेस ने भारत को लूटने का काम किया: सम्राट चौधरी

भारतबिहार विधान परिषद के सदस्य बंशीधर ब्रजवासी के दिल में बसते हैं स्व. बाला साहेब ठाकरे

पूजा पाठSun Transit Sagittarius 2025: सूर्य का धनु राशि में गोचर, 16 दिसंबर से बदल जाएगी इन 4 राशिवालों की किस्मत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी पंचायत और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले 7 बार के सांसद और कुर्मी नेता पंकज चौधरी को नया यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया

भारतजेल में बंद सोनम वांगचुक के HIAL इंस्टीट्यूट को UGC मान्यता देने की मांग, संसदीय समिति ने पैरवी

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

भारतGujarat: बनासकांठा में भीड़ ने पुलिस और वन विभाग पर किया हमला, 47 अफसर घायल

भारतDelhi Air Pollution: 11वीं तक सभी स्कूलों में हाइब्रिड मोड में पढ़ाई, 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम; दिल्ली में GRAP-4 हुआ लागू