लाइव न्यूज़ :

आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों की पासिंग आउट परेड छह अगस्त को

By भाषा | Updated: August 5, 2021 13:46 IST

Open in App

हैदराबाद, पांच अगस्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 72वें परिवीक्षाधीन (प्रोबेश्नर) बैच की पासिंग आउट परेड शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) में आयोजित की जाएगी। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए यह एक प्रतिष्ठित संस्थान है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। एसवीपीएनपीए के निदेशक अतुल करवाल ने बताया कि परेड में 144 प्रशिक्षु अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें से 33 महिला अधिकारी हैं।

उन्होंने बताया इस बार 34 विदेशी परिवीक्षाधीन प्रशिक्षुओं में से 10 नेपाल पुलिस से, 12 रॉयल भूटान से, सात मालदीव पुलिस सेवा से और पांच मॉरीशस पुलिस बल के हैं।

उन्होंने बताया कि इस साल दोनों शीर्ष स्थानों पर महिला अधिकारी-रंजीता शर्मा और श्रेया गुप्ता हैं। राजस्थान कैडर की रंजीता शर्मा को सर्वश्रेष्ठ परिवीक्षाधीन चुना गया है। उन्हें प्रधानमंत्री का बैटन और गृह मंत्रालय का रिवॉल्वर प्रदान किया जाएगा। वहीं दूसरे स्थान पर रहीं तमिलनाडु कैडर की श्रेया गुप्ता को भुवनानंद मिश्रा मेमोरियल ट्रॉफ़ी प्रदान की जाएगी।

प्रशिक्षु अधिकारियों के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर एसवीपीएनपीए के निदेशक ने उन्हें बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos