लाइव न्यूज़ :

लोकल ट्रेन का समय बदलने पर यात्रियों ने किया धरना प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 2, 2020 11:32 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर सुबह चलने वाली एक लोकल ट्रेन के समय में बदलाव किये जाने के विरोध में पालघर जिले में कुछ स्टेशनों पर यात्री रेल की पटरियों पर बैठ गए जिसके कारण पश्चिम रेलवे के उपनगरीय नेटवर्क में यहां ट्रेनों का परिचालन, बुधवार को एक घंटे से अधिक समय के लिए बाधित रहा।

जीआरपी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पश्चिम रेलवे ने मंगलवार को घोषणा की थी कि तीन दिसंबर से चार विशेष उपनगरीय लोकल ट्रेनों को उनके मूल समय के अनुसार चलाया जाएगा।

यह ट्रेनें वर्तमान में आपातकालीन सेवा कर्मियों के लिए ही चलाई जा रही हैं।

इस समय, पालघर के दहानू से पहली लोकल ट्रेन सुबह चार बजकर 40 मिनट पर रवाना होकर दक्षिण मुंबई के चर्चगेट पर शाम सात बजकर चार मिनट पर पहुंच रही है।

बृहस्पतिवार से यह ट्रेन दहानू से सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और शाम सात बजकर 34 मिनट पर अंधेरी पहुंचेगी।

ट्रेन के समय में बदलाव होने से नाराज होकर कुछ यात्रियों ने पालघर स्टेशन पर ‘रेल रोको’ अभियान शुरू किया और बुधवार को सुबह पांच बजकर 15 मिनट के आसपास वह रेल की पटरी पर बैठ गए।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पालघर जिले के केलवे और सफाले स्टेशन पर भी सुबह साढ़े पांच बजे यात्रियों ने इसी प्रकार का प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आक्रोशित यात्रियों को रेल की पटरी से हटाए जाने के बाद ट्रेन सेवा बहाल हुई।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि अब उपनगरीय ट्रेन सेवा सामान्य हो गई है।

उन्होंने कहा कि रेलवे ने विशेष ट्रेन सेवा का समय बदलकर वह कर दिया था जो कोविड-19 लॉकडाउन से पहले था।

उन्होंने कहा, “हम यात्रियों की मांग की समीक्षा कर रहे हैं लेकिन हम केवल दहानू लोकल को उसके मूल समय से चला रहे हैं और हमने समय में कोई बदलाव नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह