लाइव न्यूज़ :

ठाणे के डोम्बीवली में दक्षिण अफ्रीका से लौटे यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: November 29, 2021 00:46 IST

Open in App

ठाणे, 28 नवंबर दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बीवली में लौटे एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। कल्याण-डोम्बीवली नगर निगम (केडीएमसी) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

केडीएमसी के अधिकारी के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए व्यक्ति में ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारी के मुताबिक एक व्यक्ति 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर से डोम्बीवली आया था। उसकी कोविड-19 जांच की गयी, जिसमें वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

केडीएमसी की चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रतिभा पानपाटिल के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद व्यक्ति किसी के संपर्क में नहीं आया है।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए व्यक्ति को केडीएमसी के आर्ट गैलरी पृथक-वास केन्द्र में भर्ती कराया गया है। सभी विभागों को सतर्क कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं