लाइव न्यूज़ :

विशेष ट्रेनों में यात्रा की अनुमति की मांग को लेकर यात्रियों ने ट्रेन परिचालन में डाली बाधा

By भाषा | Updated: June 24, 2021 14:26 IST

Open in App

कोलकाता, 24 जून पश्चिम बंगाल में कई स्टेशनों पर बृहस्पतिवार को करीब तीन घंटे तक आम यात्रियों के समूहों ने इस मांग के साथ रेल की पटरी अवरूद्ध कर दी कि उन्हें भी कोविड-19 महामारी की वजह से लागू प्रतिबंधों के बीच विशेष कर्मचारी ट्रेन से यात्रा की अनुमति दी जाए।

पूर्वी रेलवे के सियालदह दक्षिण संभाग के मल्लिकपुर, बरुईपुर, सोनारपुर, घुटियारी शरीफ और डायमंड हार्बर स्टेशनों पर यात्रियों ने प्रदर्शन किये।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन स्टेशनों पर यात्री जमा हुए और आरोप लगाया कि सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता नहीं होने की वजह से उन्हें उनके कार्यस्थलों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि इन यात्रियों को जब स्टेशनों पर बिना जरूरी दस्तावेज के आरपीएफ कर्मियों ने कर्मचारी विशेष ट्रेनों में चढ़ने नहीं दिया तो ये विरोध प्रदर्शन करने लगे।

अधिकारी ने बताया कि सियालदह-बरुईपुर खंड के मल्लिकपुर स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने जीआरपी के वाहन पर पथराव किए। वहीं घुटियारी शरीफ में रेलवे पटरी से सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने हटने से मना कर दिया, जिससे कर्मचारी विशेष ट्रेन के परिचालन में बाधा आई।

उन्होंने बताया कि जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस बल) के आग्रहों के बीच सुबह में करीब तीन घंटे के बाद ही यह गतिरोध ख़त्म हुआ। कोविड-19 महामारी पर काबू पाने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद है। सिर्फ अनिवार्य सेवा के कर्मियों के लिए कर्मचारी विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने राज्य सरकार से अपील की है कि कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए और अधिक ट्रेनों के परिचालन की अनुमति दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो