लाइव न्यूज़ :

उड़ान रद्द होने पर कांग्रेस सांसद समेत यात्रियों ने हैदराबाद हवाई अड्डे पर किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:41 IST

Open in App

हैदराबाद, 14 नवंबर छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के एक सांसद समेत यात्रियों के एक समूह ने रविवार को यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शहर से जगदलपुर जानेवाली एलायंस एयर की उड़ान रद्द होने के बाद विरोध प्रदर्शन किया।

एलायंस एयर ने बताया कि तकनीकी कारणों की वजह से हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर की उड़ान 9I885 रद्द कर दी गई।

इससे पहले, छत्तीसगढ़ के बस्तर से कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने कई ट्वीट करते हुए कहा कि हैदराबाद-जगदलपुर उड़ान रद्द होने के कारण वे हैदराबाद हवाई अड्डे पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है क्योंकि ‘बिनी किसी कारण’ उड़ान रद्द कर दी गई।

कांग्रेस सांसद ने कुछ तस्वीर और वीडियो भी साझा किए, जिसमें यात्री उनके साथ हवाई अड्डे के परिसर में ‘धरने’ पर बैठे थे।

वहीं, एयरलाइन ने उड़ान रद्द होने के पीछे की वजह को तकनीकी कारण बताया है। एलायंस एयर, एयर इंडिया की क्षेत्रीय शाखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?