लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो सेवा पुन: चालू होने से यात्री खुश

By भाषा | Updated: June 7, 2021 19:00 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

नयी दिल्ली, सात जून कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में कमी आने के बीच दिल्ली मेट्रो रेल सेवा सोमवार सुबह फिर से शुरू होने के कारण आम यात्रियों से लेकर सुरक्षाकर्मी सभी खुश नजर आए।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने लोगों से जरूरत पड़ने पर ही इस सार्वजनिक परिवहन सेवा का इस्तेमाल करने की अपील की है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संबंधी हालात बेहतर होने के बाद दिल्ली मेट्रो की सेवा तीन हफ्ते के अंतराल के बाद सोमवार सुबह करीब छह बजे बहाल की गई। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो में क्षमता से 50 फीसदी यात्री ही बैठ सकेंगे तथा खड़े रहकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

दक्षिणी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले समीर खान (25) ने कहा, ‘‘मैं अस्पताल में काम करता हूं, इसलिए मुझे रोजाना यात्रा करनी पड़ती है। लॉकडाउन लागू होने के दौरान मैं कैब के जरिए यात्रा करता था, जो कोविड-19 के मद्देनजर सुरक्षित नहीं है। मुझे लगता है कि मेट्रो सुरक्षित है और आज मैंने बदरपुर से लाजपत नगर स्टेशन तक मेट्रो से सफर किया। ट्रेन के डिब्बों और अन्य स्थानों पर सुरक्षा के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है।’’

मूलचंद स्टेशन पर तैनात डीएमआरसी के एक कर्मी ने कहा, ‘‘डिब्बों के भीतर घोषणा की जा रही है कि अभी खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। हम यात्रियों को सुरक्षित तरीके से यात्रा की सेवा मुहैया कराने के प्रयास कर रहे हैं। मामले कम हो रहे हैं, लेकिन हमें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।’’

ट्रेन सेवा शुरू हो जाने से यात्री और कर्मी ही नहीं, बल्कि दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) कर्मी भी बहुत खुश हैं।

मेट्रो में दस्ताने, मास्क और चेहरे पर शील्ड पहने सीआईएसएफ कर्मी गैजेट की मदद से यात्रियों की तलाशी ले रहे थे, जबकि पुलिसकर्मी मेट्रो के बाहर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

लाजपत नगर स्टेशन पर तैनात पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक रघुबीर सिंह ने कहा, ‘‘भले ही लॉकडाउन हो या न हो, हम लगातार काम कर रहे हैं, कल तक स्टेशन बंद होने के कारण यहां सब सुनसान था, लेकिन आज से यात्रियों के आवागमन के कारण चहल-पहल देखकर अच्छा लगा।’’

उन्होंने बताया कि हर घंटे के आधार पर एकत्र रिकॉर्ड के अनुसार, सुबह आठ से नौ बजे के बीच 30 लोगों ने लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन में प्रवेश किया, जबकि इसी अवधि में 17 लोग इससे बाहर निकले। पिंक लाइन में इसी अवधि में 17 लोगों ने प्रवेश किए और 28 लोग बाहर निकले।

मेट्रो सेवा बहाल होने से रिक्शा चालकों एवं ऑटोरिक्शा चालको नें भी राहत की सांस ली, क्योंकि अब उन्हें भी अपेक्षाकृत अधिक सवारियां मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल