लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः अजमेर में गरीबरथ एक्सप्रेस की बोगी में दौड़ा करंट, एक युवक की मौत और दो घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 27, 2018 04:36 IST

खबरों के अनुसार, यह हादसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ। हादसे का शिकार हुआ जायरीन नाजिम अजमेर दरगाह में चल रहे उर्स में जियारत करने आया था।

Open in App

जयपुर, 27 मार्चः ख्वाजा की नगरी अजमेर के रेवले स्टेशन पर सोमवार को उस समय हंगामा मच गया जब एक खड़ी ट्रेन की बोगी में करंट दौड़ गया। करंट के दौड़ जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबिक दो लोग घायल बताए जा रहे है। हादसा सामने आने के बाद रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में यात्रियों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा काटने लगी। 

बताया जा रहा है हादसे में मौत का शिकार हुआ युवक अजमेर दरगाह में जियारत करने के लिए आया था। युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रेन चालक को नीचे उतार लिया, लेकिन जीआरपी, आरपीएफ सहित रेलवे के अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

खबरों के अनुसार, यह हादसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ। हादसे का शिकार हुआ जायरीन नाजिम अजमेर दरगाह में चल रहे उर्स में जियारत करने आया था। शाम करीब 4.30 बजे अजमेर स्टेशन पर गरीब रथ ट्रेन आकर रुकी। उसके बाद वहां मौजूद यात्री ट्रेन की बोगियों में चढ़े। थोड़ी देर बाद एक बोगी में अचानक करंट दौड़ा, जिससे नाजिम और दो अन्य यात्री उसकी चपेट में आ गए।

गनीमत यह रही कि करंट ट्रेन की बोगी में उस समय दौड़ा जब भीड़ नहीं थी वर्ना एक बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, रेलवे अधिकारियों ने करंट आने वाली बोगी को ट्रेन से हटावाकर अलग किया। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि इस समय अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज का 806वां उर्स चल रहा है। इस मौके पर राजनेताओं सहित फिल्मी हस्तियों की ओर से चादर पेश करने का सिलसिला लगातार जारी है और हर कोई मजार पर चागर चढ़ाकर और अकीदत के फूल पेश कर देश में अमन चैन की दुआ मांग रहा है।

टॅग्स :राजस्थानभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां