लाइव न्यूज़ :

जोखिम श्रेणी के अलावा अन्य देशों से आए यात्री नमूने देने के बाद हवाई अड्डा छोड़ सकते हैं: मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 1, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर नागर विमानन मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि ''जोखिम'' श्रेणी के अलावा अन्य देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में से बिना क्रम के दो फीसदी यात्रियों के कोविड-19 जांच के लिए नमूने एकत्र किए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि ये यात्री नमूने देने के बाद हवाई अड्डे से प्रस्थान कर सकते हैं।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर बढ़ी चिंता के बीच मंगलवार मध्यरात्रि से अंतराष्ट्रीय यात्रियों से जुड़े नियम सख्त किए गए हैं। साथ ही जोखिम सूची में शामिल देशों से भारत पहुंचने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से कोविड जांच कराने के साथ ही अन्य निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

सामान्य तौर पर पूछे गए प्रश्नों की सूची जारी करते हुए मंत्रालय ने कहा कि बिना क्रम (रैंडम) जिन यात्रियों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए जाएंगे, उन्हें नमूना देने के बाद हवाई अड्डे से जाने की अनुमति रहेगी।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, '' स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा दिशा-निर्देशों के अनुसार, अब बिना क्रम के दो फीसदी यात्रियों के नमूने कोविड जांच के लिए एकत्र किए जाएंगे। विमान कंपनियां/हवाईअड्डे राज्य सरकारों के अधिकारियों के साथ समन्वय कर ऐसे दो फीसदी यात्रियों का चयन कर सकते हैं।''

मंत्रालय ने कहा कि जोखिम सूची से इतर देशों से आने वाले ऐसे यात्री, जोकि जोखिम श्रेणी वाले देशों से होकर भारत पहुंचेंगे लेकिन उन्होंने हवाई अड्डा नहीं छोड़ा है तो ऐसे यात्रियों को पहुंचने के बाद कोविड जांच से छूट दी जा सकती है। हालांकि, मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऐसे यात्रियों को स्व-घोषणा पत्र देना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?