लाइव न्यूज़ :

अगर ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर दिखे गंदगी तो फटाक से इस नबंर पर क्लिक कर भेंजे तस्वीर, तुरंत होगी सफाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 1, 2018 17:23 IST

खबरों के मुताबित, ये मुहिम पश्चिमी रेलवे की ओर से शुरू की गई है। स्वच्छता को लेकर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इससे रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 01 अगस्तः भारतीय रेलवे साफ सफाई को लेकर एक और कदम उठाने जा रही है ताकि रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ रखा जा सके। इसके लिए उसने सीधे यात्रियों को जोड़ने का प्रयास किया है और इसे एक मुहिम की तरह शुरू किया है। दरअसल, रेलवे ने वॉट्सएप नंबर जारी कर कहा है कि जहां भी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में कोई गंदगी दिखाई देती है तो उसकी तस्वीर शेयर करें ताकि उसकी सफाई की जा सके।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबित, ये मुहिम पश्चिमी रेलवे की ओर से शुरू की गई है। स्वच्छता को लेकर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इससे रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही साथ सफाई के मामले में अधिकारियों को मदद मिल सकेगी।

मीडिया के अनुसार, अधिकारी का कहना है कि वॉट्सएप ग्रुप करने और शिकायतों को संभालने के लिए कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। वहीं, पश्चिमी रेलवे की मुंबई डिवीजन ने वॉट्सएप नंबर जारी किया है, जोकि 9004499733 है। अगर कोई यात्री ट्रेने या किसी रेलवे स्टेशन पर गंदगी देखता है तो वह इसकी शिकायत इस नंबर पर कर सकता है।

अधिकारी का कहना है कि शिकायत किए गए संबंधित क्षेत्र में तत्काल सफाई करवाने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्टेशन मालिकों और अन्य अधिकारियों द्वारा पहले से किए जा रहे निरीक्षणों के बावजूद यह एक अतिरिक्त निगरानी तंत्र होगा।

इसके अलावा रेलवे ने अपने पांच और डिवीजनों में वॉट्सएप नंबर जारी किए हैं। इनमें वड़ोदरा के लिए 9724091426, अहमदाबाद के लिए 9724093981, भावनगर के लिए 9724097967, राजकोट के लिए 9724094983 और रतलाम के लिए 9752492970 नंबर हैं।

पश्चिमी रेलवे के चीफ पीआरओ रविंद्र भाकड़ ने कहा, तमाम ट्रेनों के 10678 कोच की रोजाना की सफाई की जा रही है। वहीं, रोजाना 120 डिब्बों को मशीन से साफ किया जाता है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि ट्रेनों की सफाई पर हर साल करीब 6.5 करोड़ रुपए खर्च हो जाते हैं।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया