लाइव न्यूज़ :

अमृतसर हवाई अड्डा पर यात्रियों ने वायरस की जांच में देरी पर विरोध जताया

By भाषा | Updated: December 22, 2020 15:26 IST

Open in App

अमृतसर, 22 दिसंबर ब्रिटेन से अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे यात्रियों ने अपनी कोरोना वायरस जांच में कथित देरी को लेकर अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

यात्रियों के परिवारों के सदस्यों ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें जांच के लिए घंटों इंतजार कराया गया।

अधिकारियों ने हालांकि कहा कि मंजूरी में कुछ और समय लग सकता है क्योंकि हर यात्री और चालक दल के सदस्यों की कोरोना वायरस के लिए जांच की जानी है।

एयर इंडिया की एक उड़ान कल रात ब्रिटेन से करीब 12.30 बजे यहां पहुंची। विमान में 250 यात्री और चालक दल के 18 सदस्य सवार थ।

भारत ने ब्रिटेन से आने वाली सभी यात्री उड़ानों पर 31 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी है। इससे पहले कई अन्य देशों ने भी ऐसे प्रतिबंध लगाए हैं। ये प्रतिबंध कोरोना वायरस के एक नए प्रकार के सामने आने के बाद लगाए गए हैं।

यात्रियों के रिश्तेदारों ने संवाददाताओं को बताया कि कई यात्रियों ने वायरस की जांच में देरी को लेकर हवाई अड्डे पर विरोध जताया।

पंजाब के फरीदकोट के अंकुश ने कहा कि उसका भाई अंकुर ब्रिटेन से उसी उड़ान से आया है। अंकुश ने कहा, ‘‘हमारे परिवार के सभी सदस्य पिछले कई घंटों से उसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे समय से जानकारी नहीं दे रहे हैं।

अमरीक सिंह का पुत्र सुखविंदर भी ब्रिटेन से आया है। अमरीक ने कहा कि वह अभी तक अपने पुत्र से नहीं मिल पए हैं।

उन्होंने कहा, "मैंने कई बार हवाई अड्डा के अधिकारियों से अपने बेटे की जांच रिपोर्ट के बारे में पूछा लेकिन वे उनका कहना है कि इसमें अभी दो घंटे और लगेंगे।"

हवाई अड्डे पर तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों की एक टीम ने सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के नमूने लिए हैं।

अमृतसर के सहायक उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि कल रात उड़ान के यहां पहुंचने के बाद ही नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी।

उन्होंने कहा कि चालक दल सहित सभी यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों को भोजन मुहैया कराया गया है।

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा के अधिकारियों ने पहले ही यात्रियों के रिश्तेदारों को जांच के बारे में सूचित कर दिया था।

कुछ यात्रियों द्वारा विरोध किए जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर अग्रवाल ने कहा, “आमतौर पर, सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बाहर जाने में पांच से छह घंटे लगते हैं। लेकिन आज इसमें कुछ और घंटे लगेंगे और हर किसी को परेशानी समझनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह