लाइव न्यूज़ :

श्रमिक संगठनों की परिवहन हड़ताल के चलते तमिलनाडु में यात्री हुए प्रभावित

By भाषा | Updated: February 25, 2021 18:52 IST

Open in App

चेन्नई, 25 फरवरी नौ श्रमिक संगठनों से संबद्ध तमिलनाडु परिवहन क्षेत्र के श्रमिकों ने सरकार से 14 वीं वेतन संशोधन वार्ता को तत्काल पूरा करने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जिससे राज्यभर में यात्री विभिन्न स्थानों पर फंस गये।

द्रमुक संबंधित एलपीएफ, सीटू, एटक और इंटक समेत श्रमिक संगठनों की यह हड़ताल 2020 से सेवानिवृत हुए श्रमिकों के लिए लंबित सेवानिवृत्ति लाभ हेतु भी है।

इस हड़ताल की वजह से यात्रियों खासकर विद्यार्थियों एवं कार्यालय जाने वालों को बहुत परेशानियां हुईं । राज्य की राजधानी में शुरू के कुछ घंटों के दौरान महज 50 प्रतिशत बसें चलीं जबकि अन्य जिलों में सरकारी बसें काफी कम नजर आयीं।

राज्य परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एमटीसी ने चेन्नई में सुबह सात से नौ बजे तक 50-57 प्रतिशत बसें चलायीं। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाये हैं कि हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी न हो।’’

हालांकि सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक से संबद्ध श्रमिक संगठन अन्ना ट्रेड यूनियन ने चेन्नई एवं राज्य के अन्य हिस्सों में काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू