लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर 43 लाख रुपये के विदेशी मुद्रा के साथ दुबाई जाने वाला यात्री धरा गया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दुबई जा रहे एक भारतीय यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों ने बृहस्पतिवार को यहां हवाई अड्डे पर बिना वैध दस्तावेजों के 43 लाख रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी मुद्रा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया । बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि यात्री अपने साथ 50,000 यूरो, 6,000 सऊदी रियाल और 440 यूएई दिरहम ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि उसे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर सुरक्षा जांच के दौरान रोका गया ।

उन्होंने बताया कि बाद में व्यक्ति को सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया क्योंकि वह विदेशी मुद्रा ले जाने के लिए वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

अधिकारी ने कहा कि यात्री के हैंडबैग में रखी गई विदेशी मुद्रा की कीमत 43 लाख रुपये से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह