दिल्ली में प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रतिबंध के चलते यात्रियों को परेशानी

By भाषा | Updated: January 27, 2021 15:13 IST2021-01-27T15:13:02+5:302021-01-27T15:13:02+5:30

Passenger problems due to traffic restrictions on major routes in Delhi | दिल्ली में प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रतिबंध के चलते यात्रियों को परेशानी

दिल्ली में प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रतिबंध के चलते यात्रियों को परेशानी

नयी दिल्ली, 27 जनवरी दिल्ली में बुधवार को मुख्य रास्तों पर यातायात प्रतिबंध के कारण यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर में मंगलवार को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भड़क उठी थी।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि कालिंदी कुंज और नोएडा मार्ग पर चार लेन बंद होने से यातायात का दबाव बढ़ गया है।

इस बीच आईटीओ, मंडी हॉउस और इंडिया गेट के पास यातायात प्रतिबंधों को दोपहर बाद समाप्त कर दिया गया।

तिलक ब्रिज के पास रखे गए अवरोधकों को हटा दिया गया और आईटीओ से इंडिया गेट जाने वाली सड़क को खोल दिया गया।

इसी प्रकार मिंटो रोड से कनाट प्लेस जाने वाली सड़क पर अब लोग जा सकते हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इंडिया गेट पर ‘सी हेक्सागन’ मार्ग को भी यातायात के लिए खोल दिया गया है और वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है।

बुधवार सुबह, दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मियों ने आईटीओ के पास विरोध प्रदर्शन किया जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Passenger problems due to traffic restrictions on major routes in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे