एअर इंडिया के विमान में फर्श पर यात्री ने शौच, पेशाब किया और फिर थूका, सहयात्री हुए नाराज, पकड़ा गया आरोपी
By अनिल शर्मा | Updated: June 27, 2023 07:44 IST2023-06-27T07:30:25+5:302023-06-27T07:44:06+5:30
आरोपी यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील हरकतें) और 510 (शराबी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एअर इंडिया के विमान में फर्श पर यात्री ने शौच, पेशाब किया और फिर थूका, सहयात्री हुए नाराज, पकड़ा गया आरोपी
नयी दिल्लीः पुलिस ने सोमवार को कहा कि एअर इंडिया की मुंबई-दिल्ली उड़ान के दौरान फर्श पर शौच तथा पेशाब करने के आरोप में यहां एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना 24 जून को एआईसी 866 उड़ान में हुई थी। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी यात्री की पहचान राम सिंह के रूप में हुई है जिसने विमान के फर्श पर शौच और पेशाब किया तथा थूका।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि चालक दल के सदस्यों ने यात्री को मौखिक चेतावनी दी। विमान के गंतव्य पर पहुंचने पर एअर इंडिया के सुरक्षा प्रमुख उसे स्थानीय पुलिस थाने ले गए। पायलट-इन-कमांड को भी स्थिति के बारे में सतर्क किया गया था, और आगमन पर सुरक्षा सहायता के लिए अनुरोध कंपनी को भेजा गया था। जैसा कि एफआईआर में बताया गया है, ऐसी हरकत से कई यात्री उत्तेजित हो गए।
आरोपी यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील हरकतें) और 510 (शराबी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी तरह की एक घटना 26 नवंबर, 2022 को सामने आई थी, जिसमें न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक महिला सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था।
वहीं इसके ठीक दस दिन बाद 6 दिसंबर को पेरिस-नई दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान में नशे में धुत एक पुरुष यात्री द्वारा कथित तौर पर एक महिला यात्री के कंबल पर पेशाब करने की एक और घटना सामने आई थी।
भाषा इनपुट के साथ