लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन पर यात्री ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: April 13, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित चावड़ी बाजार स्टेशन पर मंगलवार को 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, इस घटना के कारण राजीव चौक और कश्मीरी गेट स्टेशनों के बीच सेवाएं थोड़ी समय के लिए विलंबित हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति की पहचान सीताराम बाजार निवासी मोहम्मद खिजर के रूप में हुई है। व्यक्ति ने चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन पर दोपहर 12 बजे के करीब चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।

अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया गया है।

डीएमआरसी ने ट्विटर पर यात्रियों को सेवाएं विलंबित होने के बारे में सूचित किया।

डीएमआरसी ने दोपहर 12:16 बजे किये गए एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘चावड़ी बाजार स्टेशन में पटरी पर एक यात्री के आ जाने के कारण राजीव चौक और कश्मीरी गेट के बीच सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य।’’

उसने दोपहर 12:32 बजे एक अन्य ट्वीट से यात्रियों को सूचित किया कि येलो लाइन पर सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली को गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन