लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर यात्री 17 कारतूस के साथ पकड़ा गया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों ने दिल्ली हवाईअड्डे पर एक यात्री को बिना अनुमति के 17 कारतूस रखने के आरोप में पकड़ लिया। यह यात्री पटना जाने वाले विमान में सवार होने वाला था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे यात्री के हैंडबैग से 7.53 मिमी कैलिबर की गोलियां बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति पटना के लिए इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में सवार होने वाला था।

उन्होंने कहा कि हथियार और गोला-बारूद ले जाने पर प्रतिबंध है और चूंकि यात्री उन्हें ले जाने के लिए सरकारी अनुज्ञा नहीं दे सका इसलिए उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया, जिसने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

सीआईएसएफ को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

क्रिकेट16 गेंद… और तूफान! हार्दिक पांड्या ने SA के खिलाफ मचा दिया कोहराम

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटIND vs SA, 5th T20I: तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाई 6वीं फिफ्टी, 42 गेंदों में खेली 73 रनों की पारी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच

भारतNagpur Solar Plant: पानी की टंकी गिरने से 6 लोगों की मौत