लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में यात्री बस पलटी, चालक और परिचालक की मौत

By भाषा | Updated: March 15, 2021 15:32 IST

Open in App

धमतरी, 15 मार्च छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में यात्री बस के पलटने से बस चालक और परिचालक की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य यात्री घायल हो गए । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के संबलपुर गांव के निकट रविवार की रात यात्री बस पलटने से बस चालक शेख इमामुद्दीन (46) और परिचालक आशिफ कुरैशी (33) की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य यात्री घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को एक निजी यात्री बस रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। अधिकारी ने बताया कि बस जब संबलपुर गांव के करीब थी तब वह अनियंत्रित होकर पलट गयी । उन्होंने बताया कि इस घटना में चालक और परिचालक की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक की जांच में जानकारी मिली है कि टायर के अचानक फटने के कारण यह दुर्घटना हुयी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर