लाइव न्यूज़ :

चेन्नई हवाई अड्डे पर 1.75 करोड़ रुपये के सोने के साथ पहुंचे यात्री गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 24, 2021 21:55 IST

Open in App

चेन्नई, 24 जनवरी दुबई से विमान द्वारा यहां पहुंचे पांच यात्रियों के पास से 1.75 करोड़ रुपये मूल्य का 3.46 किलोग्राम सोना बरामद किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर पहुंचे यात्रियों को पकड़ा और मलाशय में छिपाकर लाया गया सोना जब्त कर लिया।

आरोपी तमिलनाडु के निवासी हैं।

सीमा शुल्क आयुक्त राजन चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आरोपियों के पैंट की जेब से भी सोने के टुकड़े बरामद किए गए।

विज्ञप्ति के अनुसार सामान की जांच करने पर अधिकारियों ने सिगरेट के 75 कार्टन बरामद किए।

विज्ञप्ति में कहा गया कि 1.75 करोड़ रुपये मूल्य का 3.46 किलोग्राम सोना तथा ढाई लाख रुपये मूल्य की सिगरेट और इस्तेमाल किए जा चुके लैपटॉप बरामद किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह