लाइव न्यूज़ :

पशुपति कुमार पारस लोजपा के नए अध्यक्ष निर्वाचित: सूत्र

By भाषा | Updated: June 17, 2021 17:12 IST

Open in App

पटना, 17 जून लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले पार्टी के खेमे ने बृहस्पतिवार को पारस को निर्विरोध पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का दावा किया। उन्होंने हाल ही में अपने भतीजे चिराग पासवान को लोकसभा में पार्टी के नेता और पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया था।

लोजपा के सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे तक किसी अन्य दावेदार का नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाने पर हाजीपुर से सांसद पारस को निर्विरोध पार्टी का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस बाबत औपचारिक घोषणा शाम पांच बजे की जा सकती है।

पार्टी संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान के छोटे भाई और राज्य के पूर्व मंत्री पारस ने हाल ही में लोजपा के अन्य चार सांसदों के समर्थन से चिराग की जगह लोकसभा में पार्टी के नेता का ओहदा हासिल कर लिया है।

वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी शिष्टाचार मुलाकात कर सकते हैं। चिराग के समर्थक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पार्टी में फूट के पीछे हाथ होने का आरोप लगाते रहे हैं। यह तत्काल पता नहीं चल सका है कि लोजपा के पारस गुट की बैठक में चिराग के बारे में कोई निर्णय लिया गया या नहीं।

पारस गुट द्वारा कुछ दिनों पहले दिल्ली में हुई लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाकर पूर्व सांसद सूरज भान सिंह को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। आज सूरजभान सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में प्रिंस राज अनुपस्थित रहे जिन्होंने पारस को समर्थन जताया है। प्रिंस के पिता दिवंगत राम चंद्र पासवान लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान के छोटे भाई थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो