पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनें: डी के शिवकुमार

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:56 IST2021-10-12T16:56:19+5:302021-10-12T16:56:19+5:30

Party workers want Rahul Gandhi to become Congress president: DK Shivakumar | पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनें: डी के शिवकुमार

पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनें: डी के शिवकुमार

बेंगलुरु, 12 अक्टूबर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने की मांग जोर पकड़ती प्रतीत हो रही है क्योंकि कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि यह देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति की आवाज है।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘पूरा देश, कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी जिम्मेदारी लें। हम उनके द्वारा इस्तीफे दिये जाने के बाद से ही उन पर दबाव बना रहे हैं। देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति की आवाज है राहुल गांधी (कि वह पार्टी का नेतृत्व संभालनें)।

उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी अभी भी 90 प्रतिशत जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि वह जिम्मेदारी लें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘16 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक है... देखते हैं।’’

पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी सोमवार को राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने की इच्छा व्यक्त की थी।

सिद्धारमैया को पार्टी के नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय भूमिका की पेशकश की खबरों पर शिवकुमार ने कहा कि यह नेतृत्व को तय करना है और राज्य इकाई के साथ ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पार्टी और विधायक दल के नेता (सिद्धारमैया) को तय करना है, मैं इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहता, ये अभी केवल अटकलें हैं, इस पर हमारे साथ चर्चा नहीं हुई है।’’

ऐसी अटकलें थीं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में सिद्धारमैया के लिए पार्टी में राष्ट्रीय भूमिका की पेशकश की थी, जिसके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने इससे इनकार कर दिया था।

इस तरह की खबरों को खारिज करते हुए सिद्धारमैया ने हालांकि स्पष्ट किया था कि उन्हें ऐसी किसी भूमिका की पेशकश नहीं की गई थी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि कई लोग कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं और अन्य नेताओं और स्थानीय नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक में कोयले और बिजली की कमी के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमारे (कांग्रेस) शासन के दौरान, हमारे पास अतिरिक्त बिजली थी और हम इसे दूसरों को बेच रहे थे ....।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Party workers want Rahul Gandhi to become Congress president: DK Shivakumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे