लाइव न्यूज़ :

महीने में 20 दिन अपने प्रभार वाले जिलों में रहें पार्टी पदाधिकारी : प्रियंका

By भाषा | Updated: December 24, 2020 16:14 IST

Open in App

लखनऊ, 24 दिसंबर कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने सभी प्रभारी पदाधिकारियों को महीने में 20-22 दिन अपने जिम्मे वाले जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

प्रियंका ने बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारियों जिन्हें विभिन्न जिलों का प्रभार दिया गया है, वे महीने में 20-22 दिन अपने प्रभार वाले क्षेत्र में जाकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका ने प्रदेश के सचिव, महासचिव समेत तमाम पदाधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी है।

उन्होंने बताया कि प्रियंका ने साथ ही पिछले एक महीने से जारी 'संगठन सृजन अभियान' के तहत हर ब्लॉक में जाकर बूथ को मजबूत करने की मुहिम में और तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।

प्रियंका ने पदाधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में आगामी तीन जनवरी से प्रवास का कार्यक्रम शुरू करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया