लाइव न्यूज़ :

पार्टी नेतृत्व 1991 से अपनी आर्थिक नीतियों पर आत्म-मंथन करे : कांग्रेस नेता सुधीरन

By भाषा | Updated: September 10, 2021 17:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 10 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. एम. सुधीरन ने पार्टी आला कमान से अनुरोध किया है कि वह केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए 1991 से अपनी आर्थिक नीतियों पर ‘ईमानदारी से गहन मंथन’ करें। उन्होंने भाजपा सरकार पर देश की बहुमूल्य संपत्ति बेचने का आरोप लगाया।

पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सुधीरन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केन्द्र की छह लाख करोड़ रुपए की लागत वाली राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) योजना की आलोचना का जिक्र किया है। सुधीरन ने इस बात पर दुख जताया है कि भाजपा के नेता यह प्रचार कर रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी को राजग सरकार की इन नीतियों का विरोध करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि वे सिर्फ उन्हीं नव-उदारवादी नीतियों का पालन कर रहे हैं जिन पर कांग्रेस 1991 से चलती आयी है।

केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष सुधीरन ने कहा कि लोगों का विश्वास जीतने के लिए पार्टी को ‘‘नेहरू-इंदिरा की आर्थिक नीतियों से भटकाव और अतीत में हुई गलतियों को हमें स्वीकार करना होगा और उनमें आवश्यक सुधार करना होगा।’’

आठ सितंबर को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है, ‘‘अब वक्त आ गया है और यही सही समय है, जब कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनों, अभियानों और विरोध का आयोजन करना होगा, समान विचार रखने वाले अन्य राजनीतिक दलों और नागरिक समाज को साथ लाना होगा, ताकि नरेंद्र मोदी सरकार की राष्ट्र-विरोधी, जन-विरोधी नीतियों और कार्यक्रमों का विरोध किया जा सके।’’

अनुभवी नेता ने कहा, ‘‘गरीबों के हित में, मध्यम वर्ग के हित वाली सामाजिक-आर्थिक नीतियों को अपनाने पर ही हमारी पार्टी मजबूत होगी और देश तथा जनता के मुद्दे उठाने से ही कांग्रेस की साख बढ़ेगी।’’

भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए सुधीरन ने कहा कि वह आर्थिक और सामाजिक, दोनों ही क्षेत्र में ‘‘विध्वंसक नीतियों’’ को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘और अगर कोई पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर इन नीतियों का जवाब दे सकती है तो वह सिर्फ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह