लाइव न्यूज़ :

पार्टी नेतृत्व ने मुझे मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा है : येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: July 17, 2021 19:49 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने दिल्ली दौरे को सफल करार देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा है और राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई।

नयी दिल्ली से लौटने के बाद येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘केंद्रीय नेताओं ने मुझे मुख्यमंत्री पद पर बने रहने और पार्टी को मजबूत करने को कहा है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम समय-समय पर उनके निर्देशों का अनुपालन करें। नेतृत्व परिवर्तन का सवाल ही नहीं है।’’

इससे पहले दिन में येदियुरप्पा ने उनके द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि इसमें ‘‘कोई सच्चाई नहीं है।’’

वैकल्पिक नेतृत्व पर किसी तरह की चर्चा से इनकार करते हुए येदियुरप्पा ने जोर देकर कहा कि भाजपा में योग्य नेताओं की कोई कमी नहीं है। हालांकि, साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी है और वह सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

गौरतलब है कि येदियुरप्पा ने अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और राजनीति से लेकर कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु जलाशय के निर्माण में संतुलन तक के विषयों पर चर्चा की। मेकेदातु परियोजना को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच गतिरोध बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर