लाइव न्यूज़ :

असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर पार्टी नेताओं ने हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी

By भाषा | Updated: May 9, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई भाजपा नेताओं ने रविवार को असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हिमंत बिस्व सरमा को बधाई देते हुए कहा कि वह निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के योग्य उत्तराधिकारी होंगे।

विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही सरमा राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह सोमवार को शपथ लेंगे।

भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने कहा कि सरमा ‘‘सज्जन और दयालु व्यक्ति सोनोवाल के योग्य उत्तराधिकारी होंगे।’’

उन्होंने ट्वीट किया कि दोनों ने असम को शांति और विकास के दौर में आगे बढ़ाया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि असम के लोग उनके प्रशासनिक अनुभव और जनता के लिए काम करने के प्रति समर्पण से काफी कुछ हासिल करेंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हिमंत बिस्व जी को बधाई। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। वह असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट