लाइव न्यूज़ :

भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी नेताओं ने मोदी के नेतृत्व की सराहना की

By भाषा | Updated: April 6, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल भाजपा नेताओं ने मंगलवार को पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की तथा पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 1984 में दो सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में 303 सीट पर जीत के भाजपा के सफर की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि केंद्र के साथ 12 राज्यों में आज पार्टी की सरकारें हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को मैं नमन करता हूं। राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लेकर राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रही है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक मजबूत एवं स्वाभिमानी देश के रूप में स्थापित हुआ है।’’

नड्डा ने इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 18 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में बेहतर प्रबंधन के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की और कहा कि भारत ने इस कालखंड में 150 से अधिक देशों को दवाइयां पहुंचाई और 72 देशों को कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसके सदस्यों के लिए पार्टी ही परिवार है। हमें नये भारत के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे