लाइव न्यूज़ :

पार्टी के आंतरिक मुद्दों को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए : अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: November 26, 2020 23:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन को लेकर पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा तल्ख बयानबाजी के बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी के आंतरिक मुद्दों को सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं लाना चाहिए।

कांग्रेस के भीतर लोकतंत्र की कमी के आरोपों को खारिज करते हुए सिंह ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी शिकायतें पार्टी प्रमुख या कार्य समिति के सामने रखने के लिए स्वतंत्र हैं ।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर आप कांग्रेसी हैं तो आप पार्टी अध्यक्ष या कांग्रेस कार्यसमिति के पास पार्टी की कार्यशैली को लेकर अपनी शिकायतें लेकर जा सकते हैं । लेकिन सार्वजनिक तौर पर इसे सामने नहीं लाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप पार्टी छोड़ सकते हैं।’’

एक बयान में सिंह ने कहा कि उन्हें यह सीख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिली थी जब वह कांग्रेस के सांसद थे ।

सिंह ने कहा कि कांग्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने असहमति जताने वाले नेताओं को कभी दंडित नहीं किया और इसके बजाए उन्हें विभिन्न कमेटियों का सदस्य बनाया। यह पार्टी के भीतर सच्चे लोकतंत्र को दिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह