राजस्थान में 90 में से 50 निकायों में पार्टी का बोर्ड बनेगा : डोटासरा

By भाषा | Updated: February 1, 2021 00:24 IST2021-02-01T00:24:35+5:302021-02-01T00:24:35+5:30

Party board to be formed in 50 out of 90 bodies in Rajasthan: Dotasara | राजस्थान में 90 में से 50 निकायों में पार्टी का बोर्ड बनेगा : डोटासरा

राजस्थान में 90 में से 50 निकायों में पार्टी का बोर्ड बनेगा : डोटासरा

जयपुर, 31 जनवरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार रात को विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी 90 निकायों में से 50 में अपना बोर्ड बनायेगी।

गौरतलब है कि 20 जिलों के 90 निकायों में बृहस्पतिवार को 3035 वार्ड सदस्यों के लिये हुए मतदान के 3034 वार्ड सदस्यों के परिणाम रविवार को घोषित किये गये।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कांग्रेस पार्टी के विजयी वार्ड सदस्यों को बधाई दी। एक बयान में उन्होंने कहा कि कई स्थानीय निकायों में पार्टी बोर्ड बनायेगी।

डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के 1197 वार्ड सदस्यों ने जीत हासिंल की है। स्थानीय निकायों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है।पार्टी 50 से अधिक निकायों में बोर्ड बनायेगी।

अध्यक्ष पद के लिये चुनाव 7 फरवरी को होगा।

डोटासरा ने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस सरकार सत्ता में आयी है पार्टी ने स्थानीय निकायों में जहां भी चुनाव हुए है वहां अधिकांश जगह पर बोर्ड बनाया है। जनता ने भाजपा को पाठ पढाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी किसानों के उत्पीड़न के लिये जिम्मेदार है और लोगो ने महंगाई, ईंधन की कीमत बढने के कारण केन्द्र सरकार से तंग होकर राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव में करारा जवाब दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Party board to be formed in 50 out of 90 bodies in Rajasthan: Dotasara

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे