लाइव न्यूज़ :

ठाणे में खाली कराई गई इमारत के कुछ हिस्से ढहे, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: June 18, 2021 10:07 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 18 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ‘वागले एस्टेट’ इलाके में पिछले साल खाली कराई गई 30 वर्ष पुरानी इमारत के कुछ हिस्से शुक्रवार को ढह गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है क्योंकि अधिकारियों ने इमारत को पहले ही सील कर दिया था।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि एहतियाती तौर पर आसपास की छह इमारतों के लोगों को वहां से निकाल कर एक स्कूल में ठहराया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। डिसूजा वाडी में चार मंजिला इमारत शिव भुवन की पहली मंजिल के कुछ हिस्से ढह गए। इसे पहले ही खतरनाक ढांचा घोषित कर दिया गया था, इसलिए इमारत सील थी और हादसे के वक्त वहां कोई नहीं था। नगर निगम के अधिकारियों ने एहतियाती तौर पर आसपास की छह इमारतों के लोगों को एक स्थानीय स्कूल में ठहराया है।’’

कदम ने बताया कि दमकल विभाग और आरडीएमसी के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और मलबा हटा रहे हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इमारत की हालत खराब होने के बाद उसे पिछले साल खाली करवा लिया गया था। इसमें 24 फ्लैट हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है