लाइव न्यूज़ :

राजाजी बाघ अभयारण्य के कुछ हिस्से वर्ष भर सफारी के लिए खुले

By भाषा | Updated: September 6, 2021 16:40 IST

Open in App

देहरादून, छह सितंबर उत्तराखंड में कार्बेट बाघ अभयारण्य की तर्ज पर राजाजी बाघ अभयारण्य (आरटीआर) के कई हिस्सों को भी वर्ष भर सफारी के लिए खोल दिया गया है।

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जे एस सुहाग ने यहां सोमवार को बताया कि आरटीआर घूमने आने वाले सैलानी अब वर्ष भर वन्यजीव सफारी पर सत्यनारायण मंदिर से कासरो तक जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों के बीच की दूरी 19 किलोमीटर है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस निर्णय से पर्यटन को बढावा मिलने के साथ ही सफारी संचालकों को भी राहत मिलेगी जो कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।’’ सुहाग ने कहा कि इसके अलावा, सफारी से आजीविका कमाने वाले अन्य लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

आरटीआर के सफारी संचालकों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने हाल में सुहाग को पत्र लिखकर उनसे कार्बेट बाघ अभयारण्य की तरह राजाजी बाघ अभयारण्य के ​कुछ हिस्सों को वर्ष भर सफारी के लिए खोलने का अनुरोध किया था। इस साल जून में कार्बेट बाघ अभयारण्य की तीन रेंजों, गर्जिया, बिजरानी, धरा—झिरना, ढेला और पाखरों को वर्ष भर सफारी के लिए खोल दिया गया था।

सुहाग ने कहा​ कि कोविड-19 महामारी के कारण राजाजी और कार्बेट दोनों का राजस्व बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इस प्रकार के उपायों से इस प्रभाव से उबरने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो