लाइव न्यूज़ :

लापता विमान AN-32: अरुणाचल प्रदेश में मिला विमान का मलबा, 3 जून से था लापता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2019 15:25 IST

वायुसेना के अनुसार हेलिकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मलबा नजर आया। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि नजर आया मलवा AN-32 विमान का ही है। AN-32 विमान तीन जून से ही लापता है।

Open in App
ठळक मुद्देएएन-32 विमान 3 जून को हो गया था लापता, विमान में कुल 13 लोग सवार थेपिछले कई दिनों से विमान को खोजने की कोशिशें जारी थी, हेलिकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन के दौरान नजर आया मलबा

पिछले एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से लापता भारतीय वुयासेना के AN-32 विमान के मलबे के कुछ हिस्से खोजी टीम को नजर आये हैं। मिली जानकारी के अनुसार मलबा अरुणाचल प्रदेश के लिपो के उत्तर में नजर आया है। भारतीय वायुसेना के सूत्रों से यह जानकारी सामने आई है। वायुसेना के अनुसार हेलिकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मलबा नजर आया। AN-32 विमान तीन जून से ही लापता था।

एएन-32 विमान का मलबा सियांग जिले के पायुम सर्कल के पास मिला। इसे एमआई-17 हेलिकॉप्टर की मदद से खोजा जा सका। इस सर्च ऑपरेशन में सुखोई एसयू-30 फाइटर जेट और सी- 130जे ट्रांसपोर्ट प्लेन भी लगाये गये थे। इस काम में सेना के साथ-साथ नेवी, आईटीबीपी, राज्य पुलिस और स्थानीय लोगों की टीमें भी लगी हुई थीं।

रूस निर्मित विमान AN-32 ने अरुणाचल प्रदेश के शि-योमि जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बार दोपहर करीब एक बजे जमीनी नियंत्रण कक्ष के साथ विमान का संपर्क टूट गया था। विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पांच यात्री सवार थे। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां