लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, वायु गुणवत्ता मध्यम

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में सुबह न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 रहा, जिसे 'मध्यम' श्रेणी का एक्यूआई माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान परियोजना ‘सफर’ के पूर्वानुमान के अनुसार, एक्यूआई अगले तीन दिनों तक ‘संतोषजनक’ से ‘मध्यम’ बना रहेगा।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की शुरुआत और बाद में हवा की दिशा के उत्तर-पश्चिम की ओर बदलने के कारण अगले सप्ताह तक हवा की गुणवत्ता में गिरावट आ सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं धान की कटाई के मौसम के दौरान हरियाणा, पंजाब और पाकिस्तान के पड़ोसी क्षेत्रों में पराली की आग का धुआं साथ लाती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां