दिल्ली में आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

By भाषा | Updated: May 29, 2021 11:08 IST2021-05-29T11:08:27+5:302021-05-29T11:08:27+5:30

Partly cloudy sky forecast in Delhi | दिल्ली में आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

दिल्ली में आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

नयी दिल्ली, 29 मई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। शहर में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक शहर के लिए आधिकारिक तौर पर स्वीकृत आंकड़ों के मुताबिक यहां सफदरजंग वेधशाला में आज सुबह न्यूनतम तापामन 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पालम, आयानगर और लोधी रोड वेधशालाओं में न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री सेल्सियस, 25.6 डिग्री सेल्सियस और 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Partly cloudy sky forecast in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे