दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान

By भाषा | Updated: May 28, 2021 10:47 IST2021-05-28T10:47:15+5:302021-05-28T10:47:15+5:30

Partly cloudy forecast in Delhi | दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान

नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान, इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने आज शहर में आंशिक रूप से बादल छाने का पूर्वानुमान भी लगाया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 69 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Partly cloudy forecast in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे