लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद ने अलग जंगलमहल राज्य की मांग की, अपने ही नेताओं की मांग से मुश्किल में बीजेपी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 08:14 IST

भाजपा नेतृत्व ने अपने नेताओं को पार्टी लाइन के किसी भी तरह के उल्लंघन को लेकर चेताया जो राज्य के विभाजन के खिलाफ है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रवक्ता शौमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी बंगाल के विभाजन की मांग का समर्थन नहीं करती है।भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य की क्षेत्रीय अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए हम संपूर्ण और समग्र विकास का समर्थन करते हैं।

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने मंगलवार को भाजपा पर राज्य के विभाजन की साजिश रचने का आरोप लगाया और दावा किया कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बड़ी योजना का हिस्सा है।हाल ही में भाजपा सांसद जॉन बारला ने उत्तरी बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश गठित करने की मांग उठायी थी। इसी तरह, भाजपा के सांसद सौमित्र खान ने भी राज्य के दक्षिणी भाग जंगलमहल के लिए ऐसी ही मांग उठायी थी। हालांकि, बंगाल के भाजपा नेताओं ने कहा था कि वे राज्य के विभाजन के पक्ष में नहीं हैं।

बंगाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, '' यह सभी को पता है कि भाजपा के इस तरह के हर कदम के पीछे आरएसएस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएस से प्रभावित हैं और आरएसएस की मुस्लिम बहुल प्रांतों को काटकर अलग राज्यों में मिलाने की पुरानी योजना है।''उन्होंने बिना अधिक ब्यौरा दिए कहा, '' उनकी यही योजना उत्तर प्रदेश के लिए है और यही योजना पश्चिम बंगाल के लिए है।''

अपने दो सांसदों के बयान को लेकर हो रही आलोचना के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा,“हमारे कुछ नेताओं ने अपनी व्यक्तिकत क्षमता में कुछ बयान दिए हैं। इसका पार्टी लाइन या राय से कोई लेना देना नहीं है जो किसी भी रूप में बंगाल के विभाजन के खिलाफ है। एक वफादार सिपाही की तरह सभी को पार्टी लाइन का पालन करना चाहिए। पार्टी के आधिकारिक रुख का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”घोष के बयान के कुछ ही घंटों के अंदर सौमित्र खान ने कहा कि उन्होंने बयान अपनी व्यक्तिगत क्षमता में दिया था।

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो