लाइव न्यूज़ :

उप चुनाव वाले क्षेत्रों से लगे इलाकों में राजनीतिक गतिविधि नहीं करें पार्टियां : निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों से कहा कि वे उप चुनाव वाले जिलों अथवा क्षेत्रों से सटे इलाकों में ऐसी कोई राजनीतिक गतिविधि नहीं करें जो उप चुनाव से सीधे तौर पर संबंधित हों।

आयोग ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने के संदर्भ में उसकी ओर से जो दिशानिर्देश दिए गए हैं उनके मुताबिक, यह उन जिलों में लागू होते हैं जिनमें संबंधित विधानसभा क्षेत्र या लोकसभा क्षेत्र आते हैं।

उसने एक परामर्श में कहा, ‘‘यह संज्ञान में आया है कि कुछ राजनीतिक दल/उम्मीदवार उन जिलों/क्षेत्रों से लगे इलाकों में चुनाव प्रचार की गतिविधियों का आयोजन कर रहे हैं जहां उपचुनाव हो रहे हैं।’’

आयोग ने कहा, ‘‘इस संदर्भ में राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उप चुनाव वाले जिलों अथवा क्षेत्रों से सटे इलाकों में ऐसी कोई राजनीतिक गतिविधि नहीं करें जो उप चुनाव से सीधे तौर पर संबंधित हों।’’

उसने कहा कि संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उप चुनाव वाले जिले एवं क्षेत्र से लगे जनपदों में भी आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों का अनुसरण हो।

निर्वाचन आयोग ने एक अन्य बयान में कहा कि अगर उप चुनाव वाला विधानसभा क्षेत्र या लोकसभा क्षेत्र राज्य की राजधानी अथवा महानगर या नगर निगम के दायरे में होगा तो फिर आदर्श आचार संहिता संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में ही लागू होगी।

अन्य मामलों में यह उपचुनाव वाले क्षेत्र से संबंधित संपूर्ण जिले में लागू होगी।

गौरतलब है कि आगामी 30 अक्टूबर को अलग अलग राज्यों की तीन लोकसभा सीटों और 30 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश की खंडवा और दादरा एवं नगर हवेली व दमन दीव लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह