लाइव न्यूज़ :

पार्टियां किसी ब्राह्मण को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएं : कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 4, 2021 16:41 IST

Open in App

कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ब्राह्मणों को रिझाने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि इन पार्टियों को अगर ब्राह्मणों से इतना ही लगाव है तो वे उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी ब्राह्मण को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने यहां एक बयान में कहा कि ब्राह्मणों को रिझाने के लिए भाजपा जगह-जगह प्रबुद्ध सम्मेलन कर रही है। वहीं, इससे पहले बसपा ने भी जगह-जगह ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन शुरू किया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, "अगर भाजपा, बसपा के साथ सपा को भी ब्राह्मणों से इतना ही प्यार है तो वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी ब्राह्मण को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर क्यों नहीं पेश करतीं।" कुमार ने कहा, "सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा छह ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिए हैं। जो पार्टियां ब्राह्मणों को रिझाने के लिए तरह-तरह के ढोंग कर रही हैं, वे यह बताएं कि आखिर उन्होंने कितने ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिये।" गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की गहमागहमी शुरू होने के बीच बसपा ने ब्राह्मणों को अपने पाले में लाने की योजना के तहत 23 जुलाई से अयोध्‍या से जगह-जगह ब्राह्मण सम्मेलनों की श्रृंखला शुरू की है। उधर, भाजपा ने भी ब्राह्मणों को रिझाने के लिए प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन शुरू किया है। सपा ने भी 23 अगस्त से प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित करना शुरू किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब